boltBREAKING NEWS

बंगला के बालाजी के अखंड रामायण पाठ वाचन 

बंगला के बालाजी के अखंड रामायण पाठ वाचन 

मंगरोप (मुकेश खटीक) क्षेत्र के आमा गांव में नवरात्री के उपलक्ष में बंगला के बालाजी के यहां 9 दिन तक विद्वान पण्डितों प्रीतम पांडिया, अश्विन पांडिया, पुलकित जोशी, देवेन्द्र पंडिया, दीपक शर्मा आदि द्वारा अखंड रामायण पाठ का वाचन किया जा रहा है। बंगला के बालाजी का मन्दिर अति प्राचीन होने के साथ ही इस मन्दिर का उल्लेख यहां के राज घराने के किस्से कहानियों में भी प्रचलित है इस मन्दिर में स्थापित प्रतिमा में बड़ी चमत्कारिक शक्तियां है। इस मन्दिर में आसपास क्षेत्र के अलावा भी दूर दराज के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। सदियों से इस मन्दिर में दोनों नवरात्रियों में विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा अखण्ड रामायण पाठ करवाया जाता है। इस दौरान राजू सिंह,भंवर सिंह, रामेश्वर जाट, शम्भू लाल उपाध्याय, बगसु जाट, सत्यनारायण पांडिया, रामचंद्र पुरोहित आदि सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।